अमरोहा, फरवरी 19 -- गुरुवार सुबह आसमान में घने बादल छाए। हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। स्कूली बच्चों व नौकरीपेशा लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने पर आलू की फसल में नुकसान होने की संभावना है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे बढ़ गईं हैं। बुधवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, धूप नहीं निकल सकी। रात को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। गुरुवार की सुबह भी आसमान में घने बादल छाए रहे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक बार फिर से ठंड बढ़ने पर लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। बाजारों में चहल-पहल कम दिखाई दी। बारिश होने पर आलू की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। जिसे लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसो की फसल में भी किसान नुकसान होने की आशंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.