अमरोहा, फरवरी 2 -- गजरौला। सोमवार को आसमान में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम रही। सड़क और रेल यातायात खासा प्रभावित हुआ। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। सुबह के समय नौकरीपेशा लोगों संग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस व ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा। वहीं शीतलहर चलने पर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। स्कूली बच्चों को भी सुबह की ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं अगले कुछ दिन तक मौसम में कोहरे का असर बना रहने की संभावना है। फिलहाल यातायात पुलिस वाहन चालकों को सावधानी बरतने व धीमी गति से वाहन चलाने के साथ ही फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.