चंदौली, जनवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता जिले में कई दिनों बाद मौसम मंगलवार को अचानक बदल गया। भोर से ही आसमान में बादल छाए रहे और सुबह करीब नौ बजे से आधे घंटे तक हल्की बूंदाबादी हुई है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। वहीं बूंदाबादी से गेहूं, जौ आदि की फसलों को फायदा हुआ है। लेकिन अगैती दलहनी और तिलहनी की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि अभी ठंड का असर नहीं बढ़ा है लेकिन बादल छंटने और पछुआ हवा चलने के बाद गलन का असर बढ़ सकता है। इधर पिछले कई दिनों से मौसम काफी सामान्य हो गया था और दिन में तेज धूप से ठंड गायब हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...