चंदौली, फरवरी 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता मौसम में उतार चढ़ाव के साथ ही शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। इससे ठंड का असर तो नहीं है लेकिन बूंदाबादी की संभावना है। इससे रबी की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। खासकर सरसों, चना, मटर, अरहर की फसल में बादल छाने और बूंदाबादी से कीटों का प्रभाव पड़ सकता है। इससे फली छेदक कीटों से नुकसान की आशंका है। वहीं पिछैती गेहूं की फसल को फायदा होगो लेकिन अगैती गेहूं, जौ की फसल में दाने पड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा का कहना है कि किसान कार्यालय से फसलों के बचाव की जानकारी ले सकते हैं। विशेषज्ञों से सलाह लेकर फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव करें। जिससे मौसम बदलाव से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...