हापुड़, जनवरी 3 -- हापुड़। गलनभरी सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार दिनभर बादल छाए रहने और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई, ऐसे में लोगों के घर के अंदर दुबके रहे। बाजारों में चहल पहल बेहद कम रही। कई जगह अलाव तापते नजर आए। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट नजर आ रही है। शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन धूप न खिलने से लोग घरों में ही दुबके रहे। शहर के मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए। ठंड के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते ही ठंड बढ़ने पर बाजार...