अमरोहा, मई 6 -- सोमवार की सुबह आसमान में घने बादल छा गए। दोपहर में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चलने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि देर शाम तक बारिश नहीं हुई। बीते कई दिन से मौसम में भीषण गर्मी का प्रकोप बना था। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार रात भी गर्मी ज्यादा रही। इस बीच देर रात मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और तेज हवा चलने लगी। सोमवार तड़के ही आसमान में घने बादल छा गए। हवा चली तो सुबह के वक्त तापमान घटकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के वक्त धूप निकली तो जरूर कुछ गर्मी बढ़ गई व तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होने पर लोगों को गर्मी से एक बार फिर राहत मिली। उधर, किसानों का कहना है कि इस वक्त फसलों के लिए बारिश का होना जरूरी है, फसलें सूख रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...