ललितपुर, जनवरी 24 -- जनपद में पिछले दो दिनों से मौसम ने यू टर्न ले लिया है। आसमान में दिनभर काले घने बादल छाए रहे, जिसकी वजह से भगवान भास्कर के दर्शन तक नहीं हो सके। वहीं सर्द हवा के झोकों ने वातावरण में ठिठुरन बढ़ा दी। सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव खोजते नजर आए। बीते रोज शुक्रवार को मौसम की करवट महसूस की जा रही थी। आसमान में बदली छाई थी और हवा चल रही थी। ऐसे में पारा लुढ़का और सर्दी अपना असर दिखाने लगी थी। शनिवार को सर्दी में और पैनापन महसूस किया गया। सुबह आसमान में काले घने बादल डेरा जमाए रहे। जिसकी वजह से धूप नदारत थी। घर का दरवाजा खोलते ही सर्द हवा के झोंके से लोगों ने कदम पीछे खींच लिए और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। गर्म कपड़े इनर, टोपी और दस्ताने आदि पहनने के बाद ही घरों के बाहर निकलने की लोग हिम्मत जुटा पाए। इसके बावजूद लोग ठिठुरते दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.