अमरोहा, जून 22 -- शनिवार को दिनभर जिले के आसमान में घने बादल छाए रहे। उमसभरी गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई। अच्छे बारिश के आसार बने हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटे के भीतर जिले में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। स्थानीय कृषि अफसरों के दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी है। ऐसे में अगले 24 से 48 घंटे में अमरोहा व आसपास जिलों में भी मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज को देख किसानों को भी बारिश की उम्मीद जगी है। किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुटे हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से मौसम में भीषण गर्मी का सितम बना है। शनिवार को भी सुबह के वक्त तेज धूप खिली। लेकिन सुबह नौ बजे के बाद से आसमान में बादल उमड़ने लगे। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। पुरवाई हवा चली। उप कृषि निदेशक रामप्रवेश ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.