अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट बदली। आसमान पर सुबह से छाए बादल दोपहर को रुक-रुक कर बरसे। बारिश के साथ चल रही हवा सुकून दे रही थी। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। तापमान पर गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार देररात ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल मंडरा रहे थे। हवा न चलने से उमस तो थी, लेकिन लोगों को उम्मीद थी कि शायद बरसात हो जाए। आखिरकार दोपहर करीब एक बजे के बाद मौसम ने मिजाज बदला। ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते पेड़ों की पत्तियां झूम उठीं। गर्मी से बेहाल लोगों ने सुकून की सांस ली। करीब 30 से 40 मिनट तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। वातावरण में ताजगी घुल गई। बाजार, चौराहों और गलियों म...