मैनपुरी, जून 11 -- भीषण गर्मी का कहर बुधवार को भी टूटा। पिछले चार दिनों से आसमानी आग से लोगों का बदन झुलस रहा है। लोग गर्मी से बचाव नहीं कर पा रहे। उमस भरी गर्मी से शरीर पसीने से तर बतर हो रहा है। पिछले दो दिनों तो लू चलती रही, जिसने लोगों को परेशान किया। बुधवार को उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल बने रहे। शहर से लेकर गांव तक गर्मी के ही किस्से हैं। खलिहानों में काम नहीं हो पा रहा। किसानों की मक्का सूख रही है। हरी सब्जियों की फसलें भी आसमानी आग की चपेट में आकर झुलस रही हैं। गर्मी का ये असर कब तक रहेगा ये लोगों को ठीक से पता नहीं है लेकिन एक सप्ताह बाद राहत की उम्मीद मिलने की बात मौसम विभाग कह रहा है। बुधवार को भी सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी। सुबह 8 बजे जनपद का पारा 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर 10 बजे 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.