मधुबनी, जुलाई 16 -- लौकही। आसमां खातून उर्फ भुलिया (35 वर्ष) का शव मंगलवार शाम लौकहां पहुंचते उसके परिजनों ने जमकर बवाल काटा, शव को आरोपियों के घर पर रखकर जमकर हंगामा किया। बीते सोमवार को आसमां खातून का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरोपित दोनों सगा भाई तौफिक आलम एवं तौकीर अख्तर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुका है। मृतका आसमां खातून का ससुराल ललमनियां थाना के विशनपुर गांव में है। ससुराल से बड़ी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं पहुंची। सभी आक्रोशित थे। सभी शव को अभियुक्तों के घर पर रखकर हो हंगामा एवं तोड़ फोर करने लगा। सूचना के बाद जब लौकहा थाना पुलिस पहुंची और उसे ऐसा करने से रोका तो परिजन और आक्रोशित हो गये। बताया जाता है कि सभी पुलिस कर्मियों से भीड़ गए। यहां रोड़े पत्थर भी चले। परि...