रुडकी, फरवरी 4 -- मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफनगर झाल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर में बहते हुए छह से अधिक बछड़ों के शव दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बजरंग दल और ग्रामीणों की मदद से नहर से सभी मृत बछड़ों को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मंगलौर कोतवाली के इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सभी बछड़े नहर में बहते हुए ऊपर से यहां तक पहुंचे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाय के बछड़ों की मौत कैसे हुई और उन्हें नहर में किस स्थान से बहाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...