एटा, फरवरी 7 -- शनिवार सुबह आसपुर-सकीट रोड स्थित गांव बावली के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह लोग गुरूग्र्राम से कुरावली जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी सुमित यादव (26) गुरुग्राम ओला (टैक्सी) चलाते थे। इनका भांजा शिवम यादव (20) पुत्र विनोद यादव निवासी गणेशपुर थाना कुरावली, मैनपुरी और राहुल उर्फ विनय निवासी गणेशपुर कुरावली मैनपुरी एक कंपनी में काम करते थे। शिवम बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था और परीक्षा होने के कारण गांव आ रहा था। इन लोगों ने मैनपुरी आने की लोकेशन विला-विला एप पर डाल दी थी। ऐसे में मैनपुरी थाना कुरावली के गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.