प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 4 -- दयालगंज बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा के ग्रामसभा पिपरी निवासी दिनेश कुमार विश्वकर्मा मुंबई गया था। दो नवंबर को सुबह करीब 10 बजे काम के लिए घर से निकला था। रास्ते में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी अंजू विश्वकर्मा की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिनेश छह भाइयों में दूसरे नबर पर था। मंगलवार सुबह जैसे ही मृतक का शव मुंबई से गांव पहुंचा तो घर के लोगों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने शव को मंगलवार दोपहर इब्राहिमपुर घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.