अमरोहा, मार्च 11 -- पुलिस-प्रशासन को चकमा देकर लखनऊ जाने की कोशिश कर रहे आजाद समाज पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के धोरिया गांव में नजरबंद कर लिया गया। खबर लगते ही एसडीएम विभा श्रीवास्तव व सीओ दीप कुमार पंत मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं को समझाया गया। बाद में कार्यकर्ताओं ने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोनू सागर, तहसील संयोजक धनौरा सोवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजवीर सिंह, सोमपाल सिंह, नरेश कुमार, इंद्रजीत सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.