मधुबनी, सितम्बर 12 -- जयनगर। जयनगर में कमला नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार की शाम नदी का जलस्तर 68.15 सेमी था। डेंजर लेवल 68. 50 सेमी पर है। सुबह में 68.25 तक बढ़ गया जलस्तर खतरे के निशान को छूने लगा था। जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि दोपहर जल स्तर में थोड़ी कमी आयी लेकिन शाम में फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। विभाग अलर्ट मोड में है। निगरानी बढ़ा दी गयी है। मॉनिटरिंग की जा रही है। जलस्तर के बढ़ने का रफ्तार जारी रहा तो बाढ़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बताया गया कि भारी वर्षा व नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से नदी उफान मार रही है। नदी किनारे तटबन्धों के भीतर बसे आधे दर्जन गांव के लोगों की चिंताएं बढ़ गयी हैं। उन्हें विस्थापन की आशंका सता रही है। नदी का पानी अब आसपास के खेतों में फैलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.