कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा। हमारे प्रतिनिधि ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत आरपीएफ ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को गझंडी-गुरपा रेलखंड के बीच प्रतिबंधित सामानों की जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौरान जब ट्रेन लालबाग-दिलवा स्टेशन के बीच थी, तब अलग-अलग सीटों के नीचे दो काले रंग के बैग और दो प्लास्टिक के बोरे संदिग्ध अवस्था में रखे मिले। बोरे से शराब की गंध आ रही थी। आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी सामान पर अपना दावा नहीं किया। संदेह के आधार पर आरपीएफ ने मौके पर ही दोनों बोरे और बैगों की तलाशी ली, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई। जब्त देशी शराब की अनुमानित कीमत 7,020 रुपये आंकी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...