कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि कोडरमा आरपीएफ ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब को जब्त किया है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान एक सीट के नीचे जूट की बोरी और एक प्लास्टिक का बोरा रखा हुआ मिला, जिससे शराब की गंध आ रही थी। इसके अलावा तीन पिठू बैग भी संदिग्ध अवस्था में पाए गए। आसपास बैठे यात्रियों से उक्त बोरा और बैग के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा नहीं किया। संदेह के आधार पर सभी बोरा और पिठू बैगों को मौके पर ही बारी-बारी से खोलकर जांच की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 54,490 मिलीलीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 17,620 रुपये बताई गई है। सभी जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.