बोकारो, दिसम्बर 22 -- देवग्राम पंचायत के आसनसोल गरीब असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया। आसनसोल शिव मंदिर के प्रांगण आयोजित कंबल वितरण समारोह में जिला परिषद प्रतिनिधि रामपद दास, समाजिक कार्यकर्ता चन्दन कुमार बाउरी, शिक्षक दशरथ मोदी, साधु चरण रवानी, चिनीबास रवानी, गौर गोराई, रमेश बाउरी ,मधुसूदन घोषाल, सुबोध गोराई ,गोपाल रजक समेत अन्य उपस्थित रहे। रामपद रविदास ने कहा कि ठंडा में कंबल वितरण एक सामाजिक काम है। गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। चन्दन कुमार बाउरी ने कहा कि सर्दी के समय कंबल वितरण एक सराहनीय काम है। साधू चरण रवानी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मौके पर दशरथ मोदी, चिनिबास रवानीश सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.