जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- आसनसोल मंडल में दो दिवसीय टिकट जांच अभियान में Rs.4.16 लाख राजस्व वसूला जामताड़ा,प्रतिनिधि। 10 और 11 दिसंबर को आसनसोल मंडल में व्यापक टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया। जिसमें सिमुलतला से शंकरपुर तक के मार्ग पर यात्रियों के टिकट की सघन जांच की गई। इस अभियान में 609 मामले सामने आए और Rs.04 लाख 16 हजार 255 का राजस्व वसूला गया। इस दो दिवसीय अभियान में 551 बेटिकट यात्रा के मामले दर्ज किए गए। जिनसे 04 लाख 07 हजार 905 की वसूली हुई। इसके अतिरिक्त 58 बिना बुकिंग सामान के मामले सामने आए। जिनसे Rs.8,350 का राजस्व वसूल किया गया। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि यह कार्रवाई यात्रियों के हित में और सुरक्षित, निष्पक्ष एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। कहा कि ऐसे अभि...