देवघर, जून 1 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत आसनसोल झाझा रेलखंड पर रविवार को 4 घंटे का ब्लॉक के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। जिससे हजारों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर घंटो फंसे रहे। विशेषकर जसीडीह आसनसोल झाझा रेलवे रूट पर चलने वाली तीन मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। वहीं दो मेमू ट्रेन को आसनसोल तक ही परिचालन की गयी। इस दरम्यान जसीडीह आसनसोल मेमू, हावड़ा देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, पटना पूरी स्पेशल समेत अन्य ट्रेन विलंब से चलने की सूचना बताई गई है। रेल सूत्रों के हवाले जसीडीह मधुपुर रेल खंड के बीच शंकरपुर स्टेशन पर पुराने एफओबी को सुरक्षा कारणों से हटाना एवं पुराने रेलवे ट्रैक पर नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत आसनसोल रेल मंडल द्वारा रविवार को ...