धनबाद, दिसम्बर 7 -- धनबाद। भारतीय रेडक्रॉस समिति ने शनिवार को आसनबनी के मिश्रडीह में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया। 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कैंप का नेतृत्व चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह ने किया। कैंप में शुगर और बीपी की जांच की गई। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा दी गई। सड़क दुर्घटना में घायल मदन सोरेन का प्राथमिक इलाज किया गया। नोडल पदाधिकारी स्वास्थ्य डॉ जिम्मी अभिषेक और आजीवन सदस्य डॉ जीएन ओझा ने चिकित्सीय सलाह दी। मौके पर एडवोकेट एसपी शर्मा, रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...