कटिहार, जून 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जेठ बीत चुका है, लेकिन गर्मी की तपिश अब भी कम नहीं हुई। आषाढ़ की शुरुआत राहत की बजाय कहर बनकर आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ रहा और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 3 से 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। हालांकि राहत की उम्मीद जताते हुए उन्होंने बताया कि रविवार से मौसम में बदलाव संभव है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम में 2 डिग्री की गिरावट की संभावना है। आसमान में 70 फीसदी तक बादल छाए रहेंगे और 9.4 मिमी वर्षा हो सकती है। हालांकि शुक्रवार को तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्म हवा और उमस के कारण घरों के भीतर र...