मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के क्रू लॉबी के बाहर रनिंग स्टाफ का क्रमवार धरना 21 दिनों से जारी है। गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर प्रसेनजीत चक्रवर्ती मुजफ्फरपुर क्रू लॉबी पहुंचे। उन्होंने धरना पर बैठे रनिंग स्टाफ से वार्ता की। उनसे धरना खत्म करने की अपील की। उन्होंने करीब 40 मिनट तक रनिंग स्टाफ से बात की और तबादला के आदेश पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस पर रनिंग स्टाफ ने उनसे लिखित आदेश की मांग की। कहा कि लिखित में मिलने के तुरंत बाद धरना खत्म कर देंगे। आगे बात नहीं बढ़ने पर उन्होंने धरना जारी रखने का फैसल लिया। मालूम हो कि ट्रांसफर के विरोध में यह धरना दो जनवरी से जारी है। अबतक आधा दर्जन से अधिक बार मंडल स्तर पर वार्ता की हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.