चतरा, जनवरी 29 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। रांची स्थित विधानसभा में आश्वासन समिति की बैठक में सिमरिया विधायक उज्जवल दास द्वारा उठाये गये सवालों की समीक्षा विधायक ने की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरूप चटर्जी ने किया। बैठक में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की विभागीय बैठक में सिमरिया विधायक उज्जवल दास बिन्दु वार किया। बैठक के दौरान विधायक कुमार उज्जवल ने जमाबंदी, दाखिल-खारिज में हो रही देरी, फर्जी रजिस्ट्री, भूमि विवाद और आम जनता को हो रही परेशानियों से आश्वासन समिति को अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गरीब, किसान और आदिवासी समाज की जमीन से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने लंबित जमाबंदी और दाखिल-खारिज मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने भूमि रिकॉर्ड प्रणाली को पारदर्शी, सरल और भ्रष्टाचार-मुक्...