अल्मोड़ा, मार्च 27 -- अल्मोड़ा। राजकीय संग्रहालय सभागार में गुरुवार को बैठक हुई। प्रभारी निदेशक डॉ. चन्द्र सिंह चौहान ने दो अप्रैल को देहरादून में सांस्कृतिक दलों के प्रस्तावित आमरण अनशन को स्थगित करने की अपील की। बैठक में जिले के दल नायकों ने मांग और सुझाव दिए। उन्होंने बसों में फ्री सफर, बसें नहीं होने पर टैक्सियों का किराया, बिल भुगतान की प्रति, जीएसटी की कटौती न करने, बजट नहीं होने पर कार्यक्रम नहीं दिए जाने, वेशभूषा व वाद्ययंत्र देने, परिचय पत्र बनाने, लंबित भुगतान करने आदि की मांग रखी। आश्वासन के बाद अनशन स्थगित करने पर सहमति बनी। बैठक में दल नायक पूरन बोरा, कुंवर राज, प्रकाश भट्ट, राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र सिराड़ी, शिवराज बिष्ट, अखिलेश कुमार मौर्या, सुरेन्द्र सिंह, जन्मजेय तिवारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.