अल्मोड़ा, जनवरी 27 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। आश्वासन के बाद भी समस्याओं के जस के तस बने रहने पर कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। मंगलवार को भी विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। कहा कि कर्मचारी लंबे समय से 18 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन से वार्ता कर रहे हैं। सरकार की ओर से कई बार मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद मांगों को पूरा करने के लिए कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। इससे कर्मचारी आक्रोशित हैं। मंगलवार को हवालबाग के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष उमापति पांडेय, प्रांतीय संप्रेक्षक रमेश सिंह कनवाल, महामंत्री ग्राम विकास अधिकारी संघ पंकज रौतेला, करुणा टम्टा, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.