हापुड़, दिसम्बर 14 -- बढ़ती ठंड और शीतलहर को देख कर समाजसेवियों ने मानवता की मिसाल पेश कर आश्रित और जरूरतमंद लोगों के बीच जनपद में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सड़कों पर जीवन यापन करने वाले गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और बेसहारा लोगों के बीच 100 से अधिक कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर उनके चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। समाजसेवी विपुल बंसल ने कहा कि सर्दी के मौसम में सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को होती है। जिनके पास रहने का उचित स्थान और गर्म कपड़े नहीं होते हैं। इस बात को ध्यान में रख कर अभियान चलाकर उन लोगों तक मदद करने का प्रयास किया गया है। जिसके बाद उनकी मदद की और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा करने का है। समाजसेवियों को आगे आकर उन लोगों को चिन्हित करने का काम कर उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.