सासाराम, जून 2 -- करगहर, एक संवाददाता। बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के तत्वाधान में सोमवार को स्थानीय शिव मंदिर परिसर में विभिन्न मांगों के समर्थन में बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नईम खां ने की। बैठक में राज्य सचिव डॉ. संत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण चौकीदार आज भी उपेक्षित हैं । उनके आश्रितों को सेवा में बहाल करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। कहा कि स्वेच्छा से या सेवानिवृत हुए चौकीदार व दफादारों के आश्रितों को सेवा से मुक्त रखा गया है। अगर उनकी समस्याओं पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलनात्मक रूख अख्तियार करेंगे। कहा कि संघ के संस्थापक स्व. राम अवधेश सिंह की 88 वीं जयंती पर एकजुट होकर पटना चलने का निर्णय लिया गया है। मौके पर धर्मेंद्र पासवान, गौरी यादव,राजेंद्र पासवान,संजय पासवान,राजेंद्र रसिक, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.