लखनऊ, दिसम्बर 11 -- गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बंथरा नगर पंचायत स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। स्थल में कुल 386 गौवंश संरक्षित मिले। पर्याप्त मात्रा में भूसा, साइलेज, गुड़ आदि उपलब्ध मिला। इस दौरान डॉ. प्रतीक सचान, डॉ. मुकेश सिंह, ईओ श्वेता सिंह, डॉ धीरज द्विवेदी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...