सीवान, दिसम्बर 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में आश्रय स्थल की कमी एक गंभीर समस्या बनकर सामने आई है। आर्थिक रूप से कमजोर व बाहर से काम की तलाश में आए मजदूरों के लिए यहां रहने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, फुटपार्थी मजदूर से लेकर रिक्शा-टेंपो चालक समेत दैनिक मजदूरी करने वालों के लिए रात काटना मुश्किल हो रहा है। कारण कि नगर परिषद क्षेत्र में सिर्फ एक ही आश्रय स्थल है। इसके कारण उन्हें हर रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, बस स्टैंड व खुले फुटपाथों पर गुजर-बसर करनी पड़ रही है। ठंड के मौसम में यह स्थिति और अधिक विकट हो गई है, जिससे मजदूरों का जीवन जोखिम में है। शहर के सीवान रेलवे स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म पर रात के समय बड़ी संख्या में मजदूरों को ठहरते देखा जा सकता है। स्टेशन परिसर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.