बिजनौर, जनवरी 6 -- एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेल्टर होम की व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने शेल्टर होम के बाहर स्पष्ट रूप से निशुल्क आश्रय स्थल का बैनर लगाने के निर्देश दिए। ताकि जरूरतमंद को इसकी जानकारी मिल सके। साथ ही उन्होंने आश्रय स्थल में ठहरने वाले सभी लोगों का पूरा नाम और पता रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि धामपुर पुलिस समय-समय पर आश्रय स्थल का निरीक्षण करती रहे, ताकि कोई असामाजिक तत्व यहां प्रवेश न कर सके और आश्रय स्थल की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थल क...