अररिया, दिसम्बर 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र स्थित आश्रय स्थल पर सुरक्षा कर्मियों के कब्जे रहने संबंधी खबर 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मंगलवार की सुबह एसडीओ रंजीत कुमार रंजन अधिकारियों के साथ आश्रय स्थल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। उन्होंने रजिस्टर का गहन निरीक्षण कर वहाँ वैधानिक रूप से रहने वाले लोगों की सूची देखी तथा कर्मियों से पूछताछ की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आश्रय स्थल पर कुछ सुरक्षा कर्मियों ने कब्जा जमा रखा है, जिसके कारण कोई भी वास्तविक निराश्रित व्यक्ति यहां ठहर नहीं पा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से यहां कई कारोबारी, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े लोग रह रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इस संबंध में नप प्रशासन द्वारा भी एसडीओ और एसपी को लिखित आवेदन ...