हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। जनपद के पशु आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की समुचित देखरेख सुनिश्चित करने के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरों के संचालन में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। शत-प्रतिशत सीसीटीवी कैमरे संचालित न होने तक ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी तथा पशुपालन विभाग के संबंधित चिकित्सकों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। जनपद में 375 पशु आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें 65 हजार से अधिक निराश्रित पशुओं को संरक्षित किया गया है। इन पशुओं की निगरानी, सुरक्षा और देखरेख के उद्देश्य से सभी आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बावजूद इसके, जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। कहीं रिचार्ज न कराए जाने के कारण तो कहीं बिजली आपूर्ति अथवा सोलर पैनल की खराबी से कैमरे संचालित नहीं हो रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.