नोएडा, अगस्त 8 -- नोएडा, संवाददाता। अपना घर आश्रम में शुक्रवार को पवित्र धागे और रिश्तों का त्यौहार रक्षा बंधन धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने द्वारा बनी राखियों को आश्रम के सेवा साथियों को बाँधा। इसी के साथ मिठाइयों और नृत्य प्रस्तुति दी गई। अपने घरों से दूर बेसहारा, असहाय व मजबूर प्रभुजनों ने इस राखी के पवित्र त्यौहार को मनाकर हर्ष जताया। इस अवसर पर रतन हवेलिया, नानू राम जिंदल, निरंजन गुप्ता और सोनिया भारद्धाज मौजूद रहीं। 'अपना घर आश्रम में बेसहारा, लावारिस, असहाय, मजबूर व बीमारियों से ग्रसित मरीजों की निशुल्क देखभाल की जाती है I संस्था द्वारा ऐसे लोगों को अपनापन, चिकित्सा, शिक्षा, भोजन, आवास, वस्त्र, सेवा आदि निशुल्क प्रदान किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...