चंदौली, जनवरी 10 -- पड़ाव। पड़ाव स्थित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र की तीसरी वर्षगांठ पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 जनवरी को होगा। सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक एक नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं होम्योपैथी शिविर में जरूरतमंदों को दवा दी जाएगी। इस चिकित्सा शिविर में सभी आयुवर्ग के लिए प्राकृतिक चिकित्सा जैसे एनिमा, कुंजल, मिट्टी चिकित्सा, कांस्य थाली पादभ्यंगम् आदि के साथ होम्योपैथी, ऑस्टियोपैथी, फूट रिफ्लेक्सोलॉजी, काइरोप्रैक्टिक, दंत चिकित्सा, डाइट चार्ट तथा शुगर, बी पी, नाड़ी ऑक्सीजन आदि की नि:शुल्क जांच तथा निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...