हाथरस, अक्टूबर 10 -- हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कैमार स्थित वृद्धाश्रम में एक अधेड़ की हालत बिगड़ी गई। उसे आश्रम के लोग अचेत हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आश्रम के लोग शव लेकर चले गए। जलेसर रोड स्थित वृद्धा आश्रम अपना घर में 50 वर्षीय मोहम्मत हारून काफी समय से रह रहे थे। गुरुवार की सुबह उनकी एकदम से हालत बिगड़ गई। यह देख आश्रम के लोग अधेड़ को अचेत हालत में आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने अधेड़ को देखा और मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अपना घर आश्रम के लोग शव लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.