मेरठ, फरवरी 6 -- हस्तिनापुर। जलालपुर जोरा गांव स्थित एक आश्रम में रह रहे महाराज गोकर्णनाथ के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। पीड़ित महाराज ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महाराज गोकर्णनाथ पुत्र मथुरा प्रसाद मूल रूप से अयोध्या के निवासी हैं। वे लगभग पांच वर्ष पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए थे और तभी से नियमित रूप से मंदिर में पूजा-पाठ का कार्य कर रहे हैं। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे जब वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर आश्रम आ गए थे। दरवाजा बंद करते समय कुछ अज्ञात लोग आश्रम में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने थाने में तहरीर दी। उधर, थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...