सहारनपुर, फरवरी 2 -- नोएडा निवासी मंत्री का पीए बताकर आश्रम निर्माण के नाम पर जमीन खरीद में फंसाकर सामाजिक ट्रस्ट के अध्यक्ष से 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर थाना बेहट में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर बाजार थाना क्षेत्र की खलासी लाइन निवासी अनिल कुमार शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह श्री शनिदेव स्थान नामक ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। ट्रस्ट के माध्यम से वह असहाय, दिव्यांग, अनाथ बच्चों और गरीबों की शिक्षा, इलाज व पालन-पोषण का कार्य करते हैं। तहरीर के अनुसार करीब छह माह पूर्व ग्राम कालूवाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर अभिषेक कुमार और अजय कुमार पहुंचे। अभिषेक ने खुद को नोएडा में रहने वाला एक मंत्र...