प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आश्रम पद्धति स्कूल नरायनपुर जेठवारा के कक्षा छह, सात, आठ और नौ में प्रवेश पाने के लिए रविवार को जिले के पांच केंद्र पर 715 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 774 अभ्यर्थियों ने आवेदन करने के बाद परीक्षा छोड़ दी। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आश्रम पद्धति स्कूल में कक्षा छह, सात, आठ और नौ की 137 सीटों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया जाना है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से रविवार को जिले के पांच केंद्र पर प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कुल 1489 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक पांच केंद्रों में परीक्षा कराई गई। पंजीकरण कराने वाले 1489 के सापेक्ष प्रवेश परीक्षा में 715 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने सभी परीक्षा केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.