फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- फर्रुखाबाद। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद में कक्षा 6 के छात्रों को प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। इसमें 60 फीसदी प्रवेश अनुसूचित जाति, जनजाति, 25 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 फीसदी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले सामान्य वर्ग के बच्चों को मिलेगा। इस प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्र के 85 फीसदी और नगरीय क्षेत्र के 15 फीसदी छात्रों को प्रवेश दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। कक्षा 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश का आधार, कक्षा 10 में प्राप्तांको पर आधारित मेरिट होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी योगेश पांडेय ने बताया कि आवेदन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों की वार्षिक आय 46080 और शहरी क्षेत्र के अभिभावकों की वार्षिक आय 56460 से अधि...