कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- मंझनपुर, संवाददाता। सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत कमलाकांत मिश्र ने सोमवार को आश्रम पद्धति विद्यालय बरैसा का निरीक्षण कर कराए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश देते हुए समूह की महिलाओं द्वारा बच्चों के लिए बनाए गए भोजन की गुणवत्ता को खाते हुए परखा। पंचायत राज विभाग की ओर से आश्रम पद्धपति विद्यालयों में जरूरी कार्यों को कराया जा रहा है। सोमवार की सुबह एडीओ पंचायत आश्रम पद्धति विद्यालय बरैसा पहुंचे। यहां पर सबसे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पंचायती राज विभाग द्वारा विद्यालय में आठ पीस सीमेंटेड थ्री सीटर कुर्सी की व्यवस्था करा दी गई है। विद्यालय के तीनों हैंडपम्पों का रीबोर भी करा दिया गया है। शौचालय मरम्मत में दरवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.