बाराबंकी, फरवरी 5 -- बाराबंकी। समाज कल्याण विभाग से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में जरूरतमंदों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा छह से नौ व 11 में रिक्त स्थानों के लिए प्रवेश होंगे। एडमीशन के लिए आनलाइन पर आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रवेश परीक्षा जिले स्तर पर 15 मार्च को होगी। 20 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तीरगांव (बालक वर्ग) और सनौली में संचालित विद्यालय में बालिका वर्ग के लिए प्रवेश होने हैं। यह विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर आवासीय सुविधा मुहैया कराई जाती है। बच्चे इंटर तक शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय से प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन लिया जा सकता है। यह खाली हैं सीट : राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तीर गांव में अनुसूचित जाति के लिए 72, पिछड़ी जाति के लिए 28 और सामान्य के लिए 26...