उन्नाव, नवम्बर 30 -- उन्नाव। आश्रम पद्धति विद्यालय में आवासीय व्यवस्था के तहत अध्ययनरत छात्रों के खाने की कन्वर्जन कास्ट में इजाफा किया गया है। शासन ने एकमुश्त 45 फीसदी इसमें इजाफा करके खाने की गुणवत्ता में कोई समझौता न करने के निर्देश दिए है। समाज कल्याण विभाग से हसनगंज तहसील की न्योतनी नगर पंचायत में संचालित विद्यालय के अंदर 377 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि अब प्रत्येक छात्र को 114 रुपये कन्वर्जन कास्ट के हिसाब से भोजन दिया जाएगा। अब तक यह कन्वर्जन कास्ट 75 रुपये ही थी। विद्यालय के छात्रों द्वारा कई बार भोजन की गुणवत्ता को लेकर हंगामा काटा जा चुका है। यह हंगामा बीते पांच साल में कई बार हुआ है। जिसका असर देर सबेर ही सही, पर हुआ। विद्यालय गरीब और प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त आवासीय शिक्षा प्रदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.