बहराइच, जनवरी 30 -- बहराइच। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी रिसिया एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (जनजाति विकास) बिछिया मिहींपुरवा, बहराइच में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षावार रिक्त स्थानों के सापेक्ष प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश हेतु कक्षा 10 में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट द्वारा प्रवेश दिया जायेगा। 15 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...