मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान लोगों को नदी घाटों पर आना-जान बढ़ जाता है। लेकिन, शहर के आश्रम घाट पर बूढ़ी गंडक का हाल दिल्ली के यमुना जैसा है। आसपास के रिहायशी इलाके के नाले का पानी झाग के साथ नदी में गिर रहा है। गंदे पानी का प्रवाह काफी तेज है। इस कारण आश्रम घाट का पानी पूरी तरह गंदा नजर आ रहा है। दुर्गंध के कारण दो मिनट खड़े होना मुश्किल है। रविवार को जिउतिया के मौके पर स्नान-पूजा करने पहुंची हजारों महिलाएं गंदगी देख आश्रमघाट को छोड़ थोड़ी दूरी पर स्थित सूर्य मंदिर घाट पर चली गईं। यहीं हाल रहा तो अगले माह महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। छठ के मौके पर 10 हजार से अधिक व्रती व श्रद्धालु आश्रमघाट पर जुटते हैं। वार्ड 14 के पार्षद अमित रंजन के मुताबिक पहले घाट से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.