सीतापुर, फरवरी 6 -- संदना, संवाददाता। मिश्रिख तहसील के ग्राम पंचायत बकछेरवा स्थित धार्मिक स्थल कैलाश आश्रम की भूमि पर अवैध कब्जा कर कब्रिस्तान में परिवर्तित किए जाने का आरोप लगाकर सीएम से ऑनलाइन शिकायत की गई है। समाजसेवी रामगोपाल बाजपेई ने जनसुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर भूमि कब्जाने का आरोप लगाकर इसको रोकने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग परिधि के बकछेरवा में गोमती नदी के किनारे कैलाश आश्रम प्राचीन काल से साधु-संतों और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। उनका कहना है कि आश्रम की भूमि प्राचीन समय से शिव महादेव के नाम दर्ज चली आ रही है, जिस पर किसी व्यक्ति, ट्रस्ट या संस्था का निजी स्वामित्व नहीं है। बीते कुछ वर्षों से क्षेत्र के लोगों द्वारा आश्रम की भूमि पर कब्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.