गाजीपुर, नवम्बर 2 -- खानपुर। रामकरन पीजी कॉलेज ईशोपुर के जांबाज खिलाड़ियों ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की अंतरमहाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रौशन किया। महाराणा प्रताप व्यायामशाला, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में सिधौना के आशु पाल ने 72 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सफलता प्राप्त की। वहीं मनीष यादव ने 67 किलो भार वर्ग में सिल्वर पदक हासिल कर कॉलेज और क्षेत्र दोनों का मान बढ़ाया। कुश्ती कोच रामाशीष यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को शानदार तकनीक और दृढ़ संकल्प के दम पर परास्त किया। उनकी यह सफलता मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। संस्थापक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.