मेरठ, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला को भारतीय एथेलेटिक्स संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। गोवा में आयोजित स्पेशल जनरल काउंसिल की मीटिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें आशुतोष भल्ला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। आशुतोष भल्ला 2025 से 2029 तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर भारतीय एथलीट संघ के अधीन अपनी सेवाएं देंगे। इससे पहले भी 2021 से 2024 तक वह इस पद पर आसीन रहे। आशुतोष भल्ला ने उत्तर प्रदेश में किड्स एथलेटिक्स की शुरुआत करने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश में कार्यरत सभी कोचों को प्रदेश एथलेटिक संघ के साथ में रजिस्टर करने की प्रक्रिया को भी लागू करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में ओवर ऐज एवं डोपिंग की समस्या से खिलाड़ियों को निजात दिलाई जाएगी। जिला एथलेटिक संघ के सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.