औरैया, दिसम्बर 24 -- औरैया। गोविंद नगर औरैया निवासी आशुतोष दीक्षित ने डेटा साइंस विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर से 13 दिसंबर 2025 को अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर उनका अंतिम पीएचडी डिफेंस भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आशुतोष दीक्षित, राजकुमार दीक्षित के पुत्र हैं। उनका शोध विषय डेटा अनॉनिमाइजेशन तकनीकों द्वारा मैप-रिड्यूस में बिग डेटा की गोपनीयता संरक्षण को सुदृढ़ करना रहा। यह शोधकार्य भगवंत विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर कोमल अलवानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोध मार्गदर्शकों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आशुतोष दीक्षित की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.